मुंगेली: कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिल्ली रैली की रणनीति पर भी हुई चर्चा

मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल प्रभारी दिलीप बंजारा तथा इंद्रजीत कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन में मुंगेली स्थित कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मंडल अध्यक्ष जित्तू श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और मजबूती को सुनिश्चित करना रहा।

​बैठक के मुख्य बिंदु:

​’वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान की रूपरेखा: बैठक में 29 अक्टूबर को मुंगेली में आयोजित जिला स्तरीय ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

​दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यक्रम पर चर्चा: आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने और उसमें मुंगेली से कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

​संगठन मजबूती पर जोर: मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय स्तर पर बूथ और वार्ड कमिटी को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

​इस बैठक में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी जन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें