मुंगेली में भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला, अमर्यादित बयान के खिलाफ फूटा आक्रोश

मुंगेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर की गई अमर्यादित एवं अभद्र बयानबाजी के खिलाफ मुंगेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार, सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। यह रैली जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम चौक (पुराना बस स्टैंड) पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराते हुए मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी

इस राष्ट्रव्यापी आक्रोश प्रदर्शन के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

• जिला भाजपा अध्यक्ष: दीनानाथ केशवानी

• प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य: शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला

• भाजयुमो जिला महामंत्री: राजेंद्र साहू

• जिला भाजपा उपाध्यक्ष: सुनील पाठक, शिवप्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी

• नगर मंडल महामंत्री: मन्नूलाल श्रीवास्तव, सुनील सोनी

• युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष: विजय यादव, राजेश्वर सिंह टंडन

प्रदर्शन में संदीप सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, पीयूष साहू, घनश्याम यादव, अरविंद सोनी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, धनराज ठाकुर, गजेंद्र साहू, संजू यादव, गुलशन राजपूत, रोशन सोनी, निमेश देवांगन, खेमराज मोहले, अजय चंद्राकर, विशाल कौशिक, श्रीओम ठाकुर, रितुराज ठाकुर, राजेंद्र खांडे, राजा पांडेय, वासु पाण्डेय, हरीश कुमार, राजू साहू, सुधांशु सिंह, मनीष भास्कर, दीपांशु दुबे, छाया सोनी, भारती पटेल, व्यास सिंह, दिलेश्वर साहू, वासु सोनी, कुबेर राजपूत, इंद्र राजपूत, भास्कर राजपूत, भुनेश्वर साहू, पिंटू यादव एवं ध्रुव घृतलहरे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

नेताओं ने कहा कि देश के जननेता और प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी अशोभनीय भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस को अपनी इस ओछी राजनीति का जवाब जनता के बीच देना होगा।

 

अन्य खबरें