बिलासपुर: आम आदमी पार्टी नेत्री व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला “मूकनायक” के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित

बिलासपुर, छत्तीसगढ़:

आम आदमी पार्टी की नेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रख्यात अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला को ‘मूकनायक अखबार’ के बिलासपुर में संपन्न हुए तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

​यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। प्रियंका शुक्ला जी द्वारा विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और समाज के शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसके साथ ही, एक अधिवक्ता के तौर पर न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को भी इस मंच पर सराहा गया।

​इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में उनकी सक्रिय राजनीतिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला, जिससे बिलासपुर क्षेत्र के समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

अन्य खबरें