संत रविदास जयंती को लेकर भाजपा ने किया कलश वंदन कार्यक्रम ………
0 सभी 16 मंडलों में कलश यात्रा के माध्यम से होगा भ्रमण
राजनांदगांव, 27 अगस्त I संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वी जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाई गई पावन माटी युक्त कलश का वंदन कार्यक्रम गुरुवार को राजनांदगांव भाजपा कार्यालय में किया गया । सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी ने श्रद्धा,आस्था और उत्साह के साथ कलश पूजन किया । कार्यक्रम में संत समाज के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन एवं विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.गई ।
इस दौरान सामाजिक समरसता को मजबूत करने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने संत रविदास महाराज ने भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया उनका जीवन समाज में भेदभाव समाप्त करने और मानवता की सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है । खूबचंद पारख ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज केवल किसी एक समाज के संत नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज के प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने जात-पात और उच्च नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, श्रम, भक्ति और सेवा का संदेश दिया उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है ।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के बाद जिस कांग्रेस परिवार ने देश पर राज किया उसमें देश के वीर और ऐतिहासिक सांस्कृतिक मूल्यों को पुष्पित और पलवित होने नहीं दिया,इसलिए हमारे पुरातत्व के कई घटनाओं के साथ साथ अनेक वीर शहीद भुला दिए गए, इसलिए जैसे ही 2014 में मोदी सरकार आई तब से लेकर भारतीय संस्कृति और उनकी प्राचीन विरासत को संवारने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओछी राजनीति का शिकार शोषित, वंचित जातियां भी हुई हैं कांग्रेस ने कभी भी उस समाज का सम्मान नहीं किया, उसे सिर्फ वोट बैंक बना कर रखा, उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर जब अध्यक्ष बनना चाहे तब कांग्रेस ने उनका विरोध किया, यहां तक की सांसद बनने से भी कांग्रेस ने उन्हें रोका और 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बाबा साहब डॉ अंबेडकर के स्मरण में पंच तीर्थ का निर्माण किया गया,संत रविदास के जन्म स्थल पर भी गोवर्धनपुर वाराणसी का उद्धार उनके जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण भाजपा शासन काल में हुआ । श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मनके मनके जैसे सभी शोषित वंचित समाज को अपने साथ लेकर चलती है, और बिना किसी भेदभाव के उनका सम्मान करती है उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में संत रविदास के कलश लेकर भाजपा के कार्यकर्ता मंडल स्तर पर कलश मंदिरों में स्थापित करेंगे जिससे सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा । इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष विजय राय ने भी भारतीय जनता पार्टी के संकल्पों और संत रविदास के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । और इस दौरान संत रविदास की जयघोष के नारे भी लगाए गए । और अंत में सभी 16 मंडल के अध्यक्षों को अतिथियों को सम्मानित ढंग से कलश सौंपा गया, कलश पूजन मे मर्यादा के लिए सावधानियां भी बताई गई । कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री डीकेश साहू एवं आभार प्रदर्शन पार्थ गेन्ड्रे ने किया । इस दौरान प्रमुख रूप से महापौर मधुसूदन यादव, केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, किरण साहू, राजगामी संपदा अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, रविंद्र वैष्णव, राजा मखीजा, तरुण लहरवानी,उत्तम टांक, रोहित चंद्राकर, सहित सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष / महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।