|

वेंडरों क साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विद्युत विभाग की बैठक सम्पन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 11 मार्च 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विद्युत विभाग द्वारा बिलासपुर के तिफरा स्थित मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधिकारी अनुपम सरकार नें की।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 10 से 15 वेंडर उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत सभी वेंडरों के परिचय के साथ हुई, जिसके पश्चात योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी जमीनी परिस्थितियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वेंडरों नें बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रचार-प्रसार तथा लोगों को इसकी प्रक्रिया समझानें में कई प्रकार की समस्याएं सामनें आ रही हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों एवं वेंडरों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारी नें सुझाव दिया कि ग्रामीणों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी देकर अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, इसके साथ ही बैठक में बैंक फाइनेंस सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस योजना से जोड़नें पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि पात्र हितग्राही आसानी से अपनें घरों में सोलर कनेक्शन लगवा सकें।

विद्युत अधिकारी अनुपम सरकार नें बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इस योजना के तहत घरों में सोलर पैनल स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत प्रदान की जा रही है, उन्होंने सोलर कनेक्शन से होनें वाले आर्थिक लाभों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में इसके योगदान की भी जानकारी दी।

बैठक के अंत में सभी वेंडरों को योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करनें तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सही और स्पष्ट जानकारी पहुंचानें के निर्देश दिए गए।

अन्य खबरें