|

राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर–मुंगेली परिक्षेत्र का भव्य होली मिलन समारोह, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

तखतपुर/मुंगेली। राजपूत क्षत्रिय समाज (पंजीयन क्रमांक 3738) तखतपुर–मुंगेली परिक्षेत्र द्वारा समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भव्य होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 7 मार्च को ग्राम कोदवाबानी स्थित महाराणा प्रताप भवन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय रहे, जबकि केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदा सिंह राजपूत (तखतपुर–मुंगेली परिक्षेत्र) ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राजपूत, केंद्रीय महासचिव लखन सिंह राजपूत, केंद्रीय प्रवक्ता जलेश्वर सिंह राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष (थान खमरिया) मनोज सिंह राजपूत, मनहरण सिंह राजपूत, हुकुम सिंह, महेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष (कवर्धा) दिलीप सिंह राजपूत, जनपद सभापति पवन पांडेय, जिला पंचायत सभापति परमेश्वर सिंह राजपूत, संतु सिंह, कैलाश सिंह क्षत्री, सोन सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह, रोहित सिंह, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, दानी सिंह, अरविंद सिंह राजपूत, पंकज सिंह, कोमल सिंह ठाकुर (पार्षद) तथा रवि सिंह ठाकुर (केंद्रीय मीडिया प्रभारी) सहित समाज के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, इकाई अध्यक्ष और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। संजोही लोककला मंच, कोटा (बिलासपुर) के कलाकारों ने लोकगीत, फाग गीत और पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लेते हुए सभी ने होली के पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

अन्य खबरें