बिलासपुर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

बिलासपुर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उठी आवाज

हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मला बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला दहन कर विरोध जताया।

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग, (Effigy burning)

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंत्री का नाम एक गंभीर आपराधिक प्रकरण से जुड़ी फाइल में सामने आया है। महिला कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मला बत्रा और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर मौजूद जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस के पदाधिकारी को ज्ञापन भी सोपा गया।इसके साथ उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरें