मुंगेली में सजने जा रही गरबा की शाम: ‘एक दिवसीय गर्बा नाइट 2026’ का शानदार आयोजन आज
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रकोष्ठ मुंगेली द्वारा अपने गौरवशाली पंचम वर्ष के अवसर पर माँ वैष्णवी मंगलम में एक दिवसीय गरबा नाइट 2026 का भव्य और रंगारंग आयोजन किया जा रहा है। शाम सात बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर शहरवासियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा डांडिया सजाओ प्रतियोगिता, ग्रुप डांस और आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इस भव्य सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आयोजक कन्हैया यादव हैं, जो दैनिक धमाका छत्तीसगढ़ी के छ.ग. ब्यूरो प्रमुख, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा सद्भाव पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष हैं। उनके साथ आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती रेणुका ताम्रकार, श्रीमती सोनल सोनी, श्रीमती वर्षा यादव, श्रीमती नेहा ठाकुर, श्रीमती अंजली यादव, श्रीमती नम्रता ताम्रकार, श्रीमती रिमझिम यादव और श्रीमती सुलोचना ठाकुर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो शिरकत करेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सी.ई.ओ. गोकुल रावटे करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, सिटी कोतवाली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, पार्षद संगीता-अन्नू साहू सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और व्यवसायी मौजूद रहेंगे। महिला प्रकोष्ठ ने मुंगेली के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

