नगर पालिका परिषद बोदरी में स्वतंत्रता दिवस पर मातृशक्ति का ऐतिहासिक संदेश।



नगर पालिका परिषद बोदरी में स्वतंत्रता दिवस पर मातृशक्ति का ऐतिहासिक संदेश:

नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा और उपाध्यक्ष शिमला वर्मा , एल्डर मैन ज्योति कुलदीप के साथ परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत स्वयं एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुँचकर सफाई मित्र महिलाओं संग तिरंगा फहराकर रची अनूठी मिसाल
सफाई मित्र महिलाओं के बीच मनाया आजादी का जश्न;

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बोदरी में देशभक्ति, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा नीलम विजय वर्मा एवं उपाध्यक्षा शिमला वर्मा द्वारा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की सम्मानजनक उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा एवं उपाध्यक्ष शिमला वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति, एकता, प्रशासनिक पारदर्शिता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

वार्ड क्रमांक 5 शासकीय विद्यालय में ध्वजारोहण
मुख्य परिषद परिसर के कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, उपाध्यक्ष शिमला वर्मा एवं एल्डरमैन ज्योति कुलदीप ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित शासकीय विद्यालय पहुंचकर गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

एस.एल.आर.एम. सेंटर में रचा इतिहास: अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने स्वयं मातृशक्ति का नया उदाहरण प्रस्तुत कर कायम की मिसाल
नगर पालिका परिषद परिसर में औपचारिक ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम का सबसे ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी क्षण तब आया, जब नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, उपाध्यक्ष शिमला वर्मा एवं एल्डरमैन ज्योति कुलदीप चकरभाठा बस्ती के समीप स्थित एस.एल.आर.एम. (ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन) सेंटर पहुंचे।

स्वयं अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने मातृशक्ति का नया एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उपाध्यक्ष शिमला वर्मा और एल्डरमैन ज्योति कुलदीप के साथ एस.एल.आर.एम. सेंटर पहुँचकर नगर की रीढ़ मानी जाने वाली स्वच्छतादूत (सफाई कर्मी महिलाओं) के बीच गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अभूतपूर्व पहल के माध्यम से महिला नेतृत्व ने न केवल स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान दिया, बल्कि जन-संवाद और सामाजिक समरसता की एक अनुकरणीय मिसाल भी कायम की। ध्वजारोहण के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्र महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी कार्यस्थल संबंधी एवं व्यक्तिगत समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता से सुना।
एल्डरमैन ज्योति कुलदीप का निरंतर सहयोग, संवैधानिक आश्वासन एवं सफाई कर्मियों द्वारा आभार
उल्लेखनीय है कि एल्डरमैन ज्योति कुलदीप लंबे समय से सफाई कर्मचारी महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए सजग व तत्पर रही हैं। उन्होंने सदैव आगे बढ़कर स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर एल्डरमैन ज्योति कुलदीप, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा एवं उपाध्यक्ष शिमला वर्मा ने सभी महिला सफाई कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्त न्यायसंगत समस्याओं का जल्द से जल्द संवैधानिक व नियमानुकूल प्रक्रियाओं के तहत प्रशासनिक स्तर पर स्थायी निराकरण किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने बीच पहुंचकर सम्मान देने और समस्याओं के त्वरित व संवैधानिक समाधान का भरोसा दिलाने पर समस्त महिला सफाईकर्मियों ने अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, उपाध्यक्ष शिमला वर्मा एवं एल्डरमैन ज्योति कुलदीप का सहृदय आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों के इस संवेदनशील और आत्मीय रवैये ने सभी सफाई कर्मियों के दिलों में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।
जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सी.एम.ओ.) प्रदीप मिश्रा, उपअभियंता रश्मि देवांगन, भूमिका शास्त्री, लेखपाल राधेश्याम यादव, भूपेश तिवारी एवं विकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों में अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, एल्डरमैन ज्योति कुलदीप, एल्डरमैन घासीराम श्रीवास, बलदेव गिरी गोस्वामी, सभापति विजय वर्मा, श्याम आर्या, फिरतुराम बनवारे, प्रीति लष्मीनारायन मरावी, डॉली दीपक जगवानी, लता विष्णु साहू, जोहित राम धुरी, अतुल ध्रुव, सुरेश केंवट, रोहित साहू, मुकेश वाधवानी एवं भावना आशीष खत्री सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।


