विधायक धरम लाल कौशिक को ‘उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ मिलने पर बोदरी में जश्न; नव-मनोनीत एल्डरमैन ज्योति कुलदीप ने दीं ऐतिहासिक बधाईयाँ।
विधायक धरम लाल कौशिक को ‘उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ मिलने पर बोदरी में जश्न; नव-मनोनीत एल्डरमैन ज्योति कुलदीप सहित समर्थकों ने दीं ऐतिहासिक बधाईयाँ।
बिलासपुर
बोदरी/बिलासपुर: जन कल्याण पुनर्वास केंद्र मीडिया हाउस बोदरी तहसील अंतर्गत द्वारा सभी क्षेत्र वासियों ने विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने हेतु बहुत शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित करते हुए जानकारी दी कि
अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में बिल्हा के जनप्रिय विधायक धरम लाल कौशिक को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा “उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025” से नवाजे जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस गरिमामयी समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज जनकल्याण पुनर्वास केंद्र (मीडिया हाउस), बोदरी तहसील से जानकारी देते हुए क्षेत्र की नव-मनोनीत एल्डरमैन ज्योति कुलदीप ने विधायक को हृदय से बधाई व ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का सर्वोच्च प्रतिफल
नव-मनोनीत एल्डरमैन ज्योति कुलदीप ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धरम लाल कौशिक को मिला यह सम्मान उनके दशकों के बेदाग राजनीतिक जीवन, उत्कृष्ट संसदीय कार्यप्रणाली और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है। यह सम्मान पूरे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र और बिलासपुर जिले के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कौशिक ने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान गौरव के साथ-साथ जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद को ही अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया।
उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना
इस पावन अवसर पर ज्योति कुलदीप ने विधायक के यशस्वी एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा:
”मैं भगवान से सदैव यही प्रार्थना करती हूँ कि आदरणीय विधायक को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनका कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व जनता को हमेशा मिलता रहे। उनका विश्वास और स्नेह ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी प्रेरणा है।”
क्षेत्र में उत्सव का माहौल
चूंकि वर्तमान में विधानसभा सत्र के चलते विधायक रायपुर में हैं, इसलिए बोदरी सहित पूरे बिलासपुर और बिल्हा गृह क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम जनता ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही बधाइयों का तांता लगा दिया है। जनकल्याण पुनर्वास केंद्र और बोदरी की जनता ने विधायक के प्रति अपनी अटूट आस्था जताते हुए इस पल को क्षेत्र के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया है।

