शंकराचार्य जी ने किया गौ-प्रहरियों को पुरस्कृत: गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करना प्रत्येक सनातनी का संकल्प।

शंकराचार्य जी ने किया गौ-प्रहरियों को पुरस्कृत: गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करना प्रत्येक सनातनी का संकल्प
छत्तीसगढ़ बिलासपुर बोदरी अंतर्गत विश्व हिंदू महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई कार्यक्रम में शामिल बोदरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देकर सभी को अवगत कराया कि
परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में आज श्रीविद्यामठ, वाराणसी में ‘गौ-प्रहरी प्रतियोगिता’ के विजेताओं हेतु पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीगुरुकुलम न्यास द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को महाराज श्री ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर अपना शुभाशीष प्रदान किया।
गौ-माता राष्ट्र की आधारशिला: शंकराचार्य जी
समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि:
”गौ-माता केवल एक पशु नहीं, अपितु सनातन धर्म, संस्कृति और संपूर्ण सृष्टि की पोषिका हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश की आजादी का आंदोलन गौ-भक्ति से शुरू हुआ, आज वही देश गौ-मांस निर्यात में विश्व में अग्रणी होने की ओर अग्रसर है। हमारी शिक्षा व्यवस्था ने हमें केवल गाय के आर्थिक लाभ पढ़ाए, जबकि वह साक्षात धर्म का स्वरूप हैं।”
उन्होंने आह्वान किया कि गौ-माता को ‘पशु’ की श्रेणी से निकाल कर ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाना ही इस आंदोलन का मुख्य ध्येय है।
संस्थाओं का संकल्प और सहभागिता
श्री गुरुकुलम न्यास: अध्यक्ष अभय शंकर तिवारी ने इसे शंकराचार्य जी के ‘गौ-प्रतिष्ठा आंदोलन’ में एक ‘गिलहरी प्रयास’ बताया।
विश्व हिंदू महासभा व अन्य: विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाल एवं आदर्श मुक्ति धाम के संरक्षकों ने महाराज श्री के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम निवेदित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और गौ-संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध होने की घोषणा की।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार जी ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर श्रीमठ के उत्तराधिकारी राघव दास जी महाराज, परमात्मानन्द जी महाराज, मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय, विक्रम त्रिवेदी (समन्वयक), त्रिभुवन जी, बृजेश सेठ, अभिषेक सिंह, सोनू मौर्या, श्रेया श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।
