आम आदमी पार्टी का भाटापारा विधानसभा में सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार का बैठक संपन्न हुआ

आम आदमी पार्टी का भाटापारा विधानसभा में सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार का
बैठक संपन्न हुआ


बलौदाबाजार

आम आदमी पार्टी जिला बलौदा बाजार भाटापारा छःग के जिला उपाध्यक्ष कार्तिक राम निषाद के नेतृत्व में आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार के संबंध में बैठक आयोजित किया गया था, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया शामिल हुए, और बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा किए जाने योग्य प्रयास और कार्य के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र भाटापारा के प्रत्येक गांव में जाकर आम आदमी पार्टी के मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी और बिजली के बारे में क्षेत्र के जनता को जानकारी देकर सदस्यता अभियान चलाने की बात को विस्तार पूर्वक बताया गया, बैठक के दौरान पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर तेज राम वर्मा ने सदस्यता ग्रहण किया, जिनका पार्टी में आगमन का स्वागत किया गया, तथा पार्टी में महत्वपूर्ण सहभागिता की अपेक्षा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सहदेव डांडेकर , जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया, जिला उपाध्यक्ष कार्तिक राम निषाद, जिला कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह जांगड़े, जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार फेकर, जिला अध्यक्ष यूथ विंग हरिशंकर नंवरगे,ब्लॉक अध्यक्ष नेमन दास बांधें उपस्थित रहे।

अन्य खबरें