आई.एफ.एस.एम.एन. का 41वां स्थापना दिवस 29 अप्रैल को बेंगलोर में, छत्तीसगढ़ से पत्रकारों का दल होगा शामिल
पत्रकारों के संरक्षण और जनहित के कार्यों में अग्रणी संगठन का राष्ट्रीय आयोजन…
बिलासपुर/रायपुर, छत्तीसगढ़। 12 अप्रैल 2026
इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स (आई.एफ.एस.एम.एन.) द्वारा अपनें गौरवशाली 41वें स्थापना दिवस का आयोजन आगामी 29 अप्रैल 2026 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर में किया जा रहा है, यह आयोजन देशभर के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से मीडिया प्रतिनिधि अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
गौरतलब है कि आई.एफ.एस.एम.एन. वर्ष 1984-85 से निरंतर पत्रकारों के संरक्षण, उनके अधिकारों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठानें के लिए कार्यरत है, संगठन नें अपनें दीर्घकालीन सफर में पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय और अविस्मरणीय योगदान दिए हैं, जिससे इसे देशभर में एक सम्मानित पहचान प्राप्त हुई है।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य से भी पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल शामिल होनें के लिए बेंगलोर रवाना होगा, इस दल में विभिन्न जिलों के सक्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मिलित रहेंगे, जो कार्यक्रम में भाग लेकर अपनें अनुभव साझा करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर संवाद को मजबूत बनाएंगे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करनें वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आई.एफ.एस.एम.एन. का यह आयोजन न केवल पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा देगा, बल्कि देशहित और जनहित के प्रति मीडिया की भूमिका को और अधिक सशक्त बनानें की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

