वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक की भतीजी एवं पत्रकार परिवार की बेटी अनिका पाठक ‘माही’ ने नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम, हासिल किया द्वितीय स्थान
मुंगेली। रायपुर स्थित संगीत कला अकादमी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “नटरंग नृत्य कला प्रतियोगिता” में मुंगेली की होनहार नृत्यांगना अनिका पाठक ‘माही’ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीतते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल मुंगेली नगर, बल्कि पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

माही ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी बड़े हुनर छिपे होते हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पिछले वर्ष भी रायपुर में आयोजित एक प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी कला का लोहा मनवाया था। लगातार मिल रही सफलताएं उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का परिणाम हैं।
अनिका पाठक ‘माही’, पंडित सतीश पाठक की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
माही की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
