जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सुर्यवंशी के साथक्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने अध्यक्ष से भेट कर किए विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा।

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने अध्यक्ष से भेट कर किए विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सुर्यवंशी के कुशल नेतृत्व और जनहितैषी सोच का एक और प्रभावशाली उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब क्षेत्र के पत्रकारों ने जिला पंचायत कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुर्यवंशी ने अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक एवं ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और सार्थक रहा, जिसमें क्षेत्रीय विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री सुर्यवंशी की सक्रियता और प्रतिबद्धता ने उपस्थित सभी लोगों में विश्वास और उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर महेश तिवारी, राजेंद्र डहरिया, श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री, ज्ञानेश्वर साहू, सौरभ वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अन्य खबरें