पोड़ी पुलिस की सख़्ती से कोयला तस्करों में हड़कंप, अवैध तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम
सरगुजा रेंज में पुलिस का बड़ा प्रहार, पोड़ी थाना क्षेत्र में 10 टन अवैध कोयला जब्त
सरगुजा रेंज में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना पोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिनाझोर क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना पोड़ी निवासी सोनसाय पंडो पिता स्वर्गीय नंदू पंडो (उम्र लगभग 60 वर्ष) के खेत से करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जब्त किए गए कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले को जब्त किया और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की इस त्वरित, सख्त और प्रभावी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि जिले में अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई को आम जनता का भी भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन, भंडारण और तस्करी करने वालों पर आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

