|

ग्राम निवास पर में जमीन विवाद पर हुई हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार मुख्य आरोपी डॉक्टर फरार 

 मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के जरिए 24 घंटे से फरार हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

 हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध कायम कर हत्या यानी 103 (1) बीएस जोड़कर कार्रवाई की गई है

 घटना के अनुसार सूचक प्रफुल्ल सोनकर पिता रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी परमहंस वार्ड मुंगेली अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11 12 2025 को अपने घर मुंगेली में था तभी दोपहर करीब 3:30 में गेंद लाल सोनकर ने फोन कर बताया की निवास पर के खेत के धान फसल को झम्मन सप्रे तथा इसके परिवार के लोग काट रहे हैं तभी प्रफुल्ल सोनकर अपने भाई अजीत सोनकर निखिल सोनकर और मां पूर्णिमा सोनकर सहित मृतक दादा जनक सोनकर के साथ निवास पर स्थित खेत में करीबन 3:45 में पहुंचे तभी झमन सप्रे विमल सप्रे दूज राम सप्रे एवं द्वारिका सप्रे सभी लोग धान काट रहे थे धान काटने से मना करने पर यह सभी लोग एक राय होकर प्रफुल्ल सोनकर सूचक के परिवार के सभी लोगों को गली गुप्तों देते हुए जान से मारने की धमकी देकर लाठी डंडा और लोहे के रोड से मारपीट किए मारपीट में जनक राम सोनकर सूचक का दादा सीने पेट और सर पर गंभीर चोटे आई 

 घटना की शिकायत मिलने पर मुंगेली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिस दौरान सूचक के दादा जनक राम सोनकर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई अपराध में बीएस की धारा 103 (1) जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें झम्मनलाल सप्रे दूजे राम सप्रे और द्वारिका सप्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया वहीं घटना के मुख्य आरोपी विमल सप्रे अस्पताल संचालक अब भी फरार बताया जा रहा है मुंगेली पुलिस लगातार फरार आरोपी की पता तलाशी में जुटी हुई है निसंदेह उसकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी

अन्य खबरें