चन्द्रेश ठाकुर होंगे कबीरधाम जिले के नये जनसंपर्क अधिकारी
चन्द्रेश ठाकुर होंगे कबीरधाम जिले के नये जनसंपर्क अधिकारी
बालोद, 27 अगस्त 2026
जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री चंद्रेश ठाकुर कबीरधाम जिले के नये जनसंपर्क अधिकारी होंगे। राज्य शासन द्वारा आज दिनाँक 08 अगस्त को जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के तहत बालोद जिले के जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क अधिकारी कबीरधाम के रूप में किया गया है। श्री चंद्रेश ठाकुर अपने नवीन पदस्थापना स्थल जिला कबीरधाम में कार्यभार ग्रहण करते हेतु बालोद जिले से 27 अगस्त को भारमुक्त भी हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अपने मधुर एवं आत्मीय व्यवहार तथा उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण मीडियाकर्मी एवं सभी वर्गों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय रहे। जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के कर्मचारियों के द्वारा भारमुक्त होने पर आज उन्हें विदाई भी दी गई।
