कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर अंधेरा बना हादसों का कारण, प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग
कोरबा, छत्तीसगढ़। 18 मार्च 2026
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरबसपुर उरगा मेन रोड पुल के समीप रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होनें के कारण राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस संबंध में भू-विस्थापित माटी पुत्र सेना के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे मार्ग पर चलने वाले लोगों एवं वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, साथ ही वहां डिवाइडर एवं चेतावनी सूचक संकेतकों का अभाव भी बना हुआ है, पुल के सकरे होनें के कारण यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होनें की आशंका बनी रहती है।
राधेश्याम कश्यप नें अपनें आवेदन में उल्लेख किया है कि इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु तत्काल प्रभाव से उचित प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर एवं चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था की जाए, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


