उत्कृष्ट विधायक’ धर्मलाल कौशिक का भव्य अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने जताया विशेष सम्मान

बिल्हा मंडी प्रांगण में जनसैलाब: ‘उत्कृष्ट विधायक’ धर्मलाल कौशिक का भव्य अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने जताया विशेष सम्मान
बिलासपुर, बिल्हा स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण, उस समय उत्साह और गौरव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब ‘उत्कृष्ट विधायक’ के प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत होने के पश्चात क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धर्मलाल कौशिक जी के सम्मान में विशाल ‘नागरिक अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री कौशिक का ढोल-नगाड़ों, पुष्पहारों और आत्मीयता के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
“यह सम्मान बिल्हा की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का फल” — धर्मलाल कौशिक
अभिनंदन से गदगद उत्कृष्ट विधायक श्री धर्मलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा:
”यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता-जनार्दन, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अहर्निश किए जा रहे हमारे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। आप सभी के इस असीम स्नेह, अटूट विश्वास और सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।”
वरिष्ठ अधिवक्ता यमुना वर्मा के नेतृत्व में बिल्हा बार काउंसिल ने रचा इतिहास
समारोह का मुख्य आकर्षण विधि जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों की गरिमामयी और ऊर्जावान उपस्थिति रही। बिल्हा बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री यमुना वर्मा जी के सशक्त व प्रभावी नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने उत्कृष्ट विधायक श्री धर्मलाल कौशिक जी का अत्यंत दिव्य भाव से शॉल, श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर विशेष सम्मान किया।
अधिवक्ता समाज द्वारा दिए गए इस भव्य सम्मान ने कार्यक्रम में एक नया उत्साह भर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में शामिल रहे:
वरिष्ठ एवं प्रमुख अधिवक्ता: रामनाथ वर्मा, सौरभ पांडे, दिव्या डहरे, व्यास नारायण बंजारे, राजकुमार मानिकपुरी, सुनील अग्रवाल, राजू मंगेशकर, दीपिका कौशिक, दिनेश राजपूत, सुशील मानिकपुरी, राजकुमार कोसले, राहुल वर्मा सहित बिल्हा बार काउंसिल के समस्त सम्मानित सदस्य।
सामाजिक समरसता की मिसाल बना अभिनंदन समारोह
कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग और संगठन की ओर से आत्मीय सम्मान की वर्षा हुई। इस गरिमामय अवसर पर:
विशेष अतिथि: क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक संगठन: गुरु सिंह सभा, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज एवं मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध प्रतिनिधियों ने मंच पर उपस्थित होकर श्री कौशिक का अभिनंदन किया।इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के साथ बोदरी नगर पालिका उपाध्यक्ष शिमला वर्मा के एवं बोदरी नगर पालिका परिषद के नव मनोनीत पांचों नवमनोनीत एल्डरमैन—देवेंद्र कौशिक, ज्योति कुलदीप, सुनील मलघानी (कट्टी भैया), घासीराम श्रीवास एवं बलदेव गिरी गोस्वामी की विशेष मौजूदगी ने आयोजन की
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, निष्ठावान कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंडी प्रांगण “धर्मलाल कौशिक जिंदाबाद” और “विकास की नई उड़ान – बिल्हा की पहचान” के गगनभेदी नारों से गूँजता रहा।

“यह सम्मान बिल्हा की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का फल” — धर्मलाल कौशिक