पति की मृत्यु पर मिली चार लाख की सहायता राशि हड़पनें का आरोप, पीड़िता नें एसपी से लगाई गुहार
भाई पर धोखाधड़ी, मकान बेचने और धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 13 अप्रैल 2026
जिले के बोदरी तहसील अंतर्गत ग्राम सेंवार की निवासी मोंगरा मेरसा नें अपनें ही भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, पीड़िता के अनुसार, उसके पति स्व. सुशील मेरसा की 15 सितंबर 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद शासन द्वारा चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी।
मोंगरा मेरसा का आरोप है कि उक्त सहायता राशि उसके भाई हेमंत भारद्वाज नें धोखे से अपनें पास रख ली और उसे आज तक नहीं दी, पीड़िता का कहना है कि भाई नें पहले एक वर्ष में राशि दिलानें का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में बहानें बनाकर टालता रहा।

पीड़िता नें यह भी आरोप लगाया कि उसकी अनुपस्थिति में भाई नें उसके मकान का ताला तोड़कर सामान हटा दिया और मकान को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जब उसनें इसका विरोध किया तो आरोपी नें पैसे देनें से साफ इनकार कर दिया और झूठे आरोप में फंसानें की धमकी दी।
मोंगरा मेरसा का कहना है कि भाई के कृत्यों के कारण वह बेघर हो गई है और आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान है।
पीड़िता नें पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उसके पति के नाम से स्वीकृत सहायता राशि उसे दिलाई जाए।
जिस पर उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर नें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

